गैंगस्टर विकास दुबे अब 1 लाख का इनामी, उसके 18 साथियों पर 25-25 हजार रुपए इनाम; अब तक 200 संदिग्ध उठाए गए
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार रात मुठभेड़ में आठ पुलिसवालों की हत्या करने वालाहिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब एक लाख रुपए का इनामी घोषित हो गया है। पहले यह राशि 50 हजार रुपए थी। इसके साथ पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य 18 गुर्गोंपर भी25-25 हजार रुपए का इनाम रखा है। इनमें से एक साथी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। इधर,यूपी पुलिस के अधिकारियों ने केंद्रीय खुफिया सुरक्षा एजेंसी से सूचना उपलब्ध कराने के लिए मदद मांगी है। गैंगस्टर विकास घटना के 3 दिन भीफरार है। पुलिस उसकी तलाश मेंलगातार छापेमारी कर रही है।
विकास दुबे के जिन 18 साथियों पर इनाम रखा गया है- उसमेंश्यामू बाजपेयी, छोटू शुक्ला, मोनू (जेसीबी चालक), जहान यादव, शशिकांत पंडित, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव, राम सिंह, रामूबाजपेयी, अमर दुबे, प्रभात मिश्र, गोपाल सैनी, बीरू दुबे, बउन शुक्ला, शिवम दुबे, बाल गोविंद,बऊवा दुबे और दयाशंकर अग्निहोत्रीका नाम शामिल है।रविवारसुबह मुठभेड़ में दयाशंकरपकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।दयाशंकर ने बताया कि विकास ने गुरुवार रात 25-30 लोगों को हथियार समेत घर बुलाया था।
75 जिलों में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर अलर्ट
डीजीपी ने एचसी अवस्थी नेबताया कि विकासऔर उसके साथ साथियोंको पकड़ने के लिए 75 जिलों मेंअलर्ट कर जारी कर दियागया है। एडीजी क्राइम केएस प्रताप कुमार इस मामले को लीड कर रहे हैं। इसके अलावा, एडीजी एलओ प्रशांत कुमार, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश भी ऑपरेशन की कमान संभाल रहेहैं।पुलिससूत्र बताते हैं कि विकास दुबे के संपर्क में रहने वाले अभी तक200 संदिग्ध लोगोंको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस को आशंका है किइन लोगों सेविकास के बारे मेंअहम जानकारी मिलसकती है।
फरार होने से पहले अपने साथ अहम सबूत ले गया विकास
विकास दुबे के किलेनुमा घरमें 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे थे। लग्जरी गाड़ियों से लेकर ऐशो-आराम की सभी सुविधाएं थीं। इस घर में तीन बड़े दरवाजे तीन दिशाओं में खुलते थे।छत पर जाने के लिए दो सीढ़ियां बनवाईगईथीं। सभी गेट पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे। विकास के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से पुलिस को उम्मीद थी कि मुठभेड़ के बारे में इन कैमरों से कुछ अहम सुराग मिल सकेंगे, लेकिन विकास फरार होने से पहले अहम सबूत भी अपने साथ ले गया।सीसीटीवी कैमरों की डीवीडीआर नहीं मिली है।
सियासी आकाओं पर कसेगा शिकंजा
विकास के सियासी आकाओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास को संरक्षण देने वाले नेताओं और अधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी खुफिया विभाग को दी गई है। विकास को सुरक्षा देने वाले सभी पार्टियों के नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के नाम की लिस्टतैयार की जा रही है। फिलहाल, विकास केसभी प्रमुखपार्टीनेताओं के साथ फोटो सामने आएहैं।विकास की पत्नी सपा से जिला पंचायत सदस्य हैं।इससे पहले वह खुद बसपा सेजिला पंचायत सदस्य था। उसके कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी वायरल हो रहेहैं। यहीनहीं,भाजपा सरकार के एक मंत्री के साथ भी विकास की फोटो सामने आई। इससेअंदाजा लगाया जा रहा है कि विकास का सभी पार्टी के नेताओं और सरकारों में रुतबाथा।
गांव के 25 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछहो रही
8 पुलिसवालोंकी हत्या के बाद से बिकरुगांव में दहशत भरी चुप्पी है। विकास पर बढ़ते शिकंजे और घर गिराए जाने के बाद संपर्क में रहने वाले लोगभूमिगत होने लगेहैं। आसपास के गांववालों नेबताया कि विकास केगांव के लोग उसके समर्थक हैं। कोई भी मुंह नहीं खोलना चाहता है। पुलिस ने गांव में सबसे पहले सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां कई लोग अपने घरों से गायब मिले। यहां से25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सभी ने खुद को बेगुनाह बताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C9FuJT
No comments