देश में जारी विरोध के बीच नोएडा में बढ़ाई गई चीनी कंपनियों के ऑफिसों की सुरक्षा
नोएडा लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों के बीच झड़प के बाद देश में चीन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां देशभर में लोग चीनी सामानों का विरोध कर रहे, वहीं चीनी उत्पादों को भारतीय बाजारों में बेचने वाली कंपनियों (Chinese Companies in India) की सुरक्षा अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। यूपी में काम कर रही चीनी कंपनियों के ऑफिसों और रेजिडेंशल सोसायटी के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है, जिससे कि यहां पर किसी अप्रिय स्थिति को बनने से रोका जा सके। ग्रेटर नोएडा में तमाम चीनी कंपनियों के ऑफिसों के बाहर पुलिस की तैनाती कराई गई है। इस क्रम में मल्टीनैशनल कंपनियों के प्रॉडक्शन प्लांट्स और रिहाइशी कैंपस की सख्त निगरानी की जा रही है। ऐसी स्थितियों में जबकि देश भर में चीनी उत्पादों (Protest against China) का विरोध हो रहा है, पुलिस को डर है कि कहीं अतिवाद में लोग इन कंपनियों के प्लांट्स को भी निशाना ना बनाएं। इस स्थिति को रोकने के लिए ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। रहते हैं चीन के कई कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में कुछ मोबाइल कंपनियों के प्लांट्स (Chinese Mobile Companies) और इनके कंपनी फ्लैट्स की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इन फ्लैट्स में चीन से आए कई अधिकारी भी रहते हैं। ये निर्णय नोएडा समेत देश के तमाम हिस्सों में चीनी कंपनियों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हुआ है। देश भर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन बता दें कि गलवान घाटी में भारत के बीस जवानों की शहादत के बाद से ही देश में चीन के बने प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। इसके अलावा लोग चीन में बने सामानों को तोड़कर या उन्हें आग के हवाले कर अपना विरोध जता रहे हैं।
from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/3fB3ynw
via IFTTT
No comments