रोजगार के लिए प्रवासी श्रमिक मोबाइल ऐप से खुद कर पाएंगे पंजीकरण, 50 ट्रेड्स में प्रशिक्षित होने का मिलेगा मौका
कोरोना संकटकाल में लॉकडाउन के बीच गैर राज्यों से उत्तर प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिक अब मोबाइल एप्लिकेशन और पोर्टल के माध्यम से रोजगार के लिए खुद को पंजीकृत कर पाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अफसरों को ऐसी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा- राज्य में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए ऐप और पोर्टल में पंजीकरण का प्रावधान होना चाहिए। जल्द ही मोबाइल ऐप आभा-आत्मनिर्भर भारत और रोजगार जंक्शन व सेवा मित्र पर वापस लौटे श्रमिक, कामगार के पंजीकरण की व्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि, युवाओं, मजदूरों के रोजगार और स्वरोजगार के लिए एक एकीकृत तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा और कौशल विकास एस राधा चौहान ने कहा कि मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रवासी श्रमिक स्किल मैपिंग करने में सक्षम होंगे और उनके पास 50 ट्रेड्स में प्रशिक्षित होने का विकल्प होगा।
वहीं, कौशल विकास मिशन के निदेशक कुणाल सिल्कू ने कहा कि, मजदूरों के पंजीकरण के साथ-साथ उनका सत्यापन भी मोबाइल ऐप के जरिए संभव होगा। सरकारी आंकड़े के अनुसार, 35 लाख प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YqWc9
No comments